एमपी के बाद अब यूपी में भी स्कूल खोलने की कवायद शुरू, इन राज्यों में खुले गए हैं स्कूल 

एमपी के बाद अब यूपी में भी स्कूल खोलने की कवायद शुरू, इन राज्यों में खुले गए हैं स्कूल 

 ऩई दिल्ली 
देश के चार राज्यों में बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं सोमवार से बहाल कर दी गईं। हालांकि, किसी भी राज्य में छात्रों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं किया गया है। घर से पढ़ाई में ज्यादा सहज छात्र ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकेंगे। इन राज्यों में स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने सोमवार को सभी डीआईओएस को पत्र लिख कर अभिभावकों का मत तुरंत भेजने का आदेश जारी किया है। हर स्कूल को अपने यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, कितने अभिभावकों से बात की गई और कितनों ने स्कूल खोलने और न खोलने पर अपना मत दिया। अभिभावकों की रायशुमारी के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे।