WBBSE माध्यमिक रिजल्ट आज होगा जारी

WBBSE माध्यमिक रिजल्ट आज होगा जारी

 ऩई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास के नतीजे आज जारी करेगा। इस बार दसवीं का रिजल्ट 50:50 फार्मूला के आधार पर जारी होगा। फार्मूले के अनुसार उम्मीदवारों के 9वीं क्लास की परीक्षाओं के मार्क्स और 10वीं क्लास के हर विषय के इंटरनल असेस्मेंट के मार्क्स भी लिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल बोर्ड के नतीजे  www.wbbse.wb.giv.in and http://wbresults.nic.in वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेगा। वेबसाइट के अलावा Madhyamik Result 2021 ऐप पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे, इसके लिए उम्मीदवार गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

सुबह 10 बजे रिजल्ट का लिंक उपलब्ध हो जाएगा।। माध्यमिक के दोनों रेगुलर और प्राइवेट दोनों के नतीजे  एक प्रेस कांफ्रेंस कर घोषित किए जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस बोर्ड के मीटिंग हॉल कोलकाता में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वो आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे चेक कर सकेंगे। कक्षा 12 के नतीजे 22 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं।

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक (Class 10) परीक्षा के लिए करीब 12 लाख और हायर सेकंडरी (Class 12) के लिए करीब 10 लाख छात्रों ने रजिट्रेशन कराया था। वेस्ट बंगाल बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए 7 जून को 10वीं और 12वीं परीक्षाएं रद़्द कर दी थीं।