Taimur बहन इनाया संग दे रहे थे पौधों को पानी, बुआ सोहा अली खान ने क्लिक की फोटो
नई दिल्ली
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर स्टार किड हैं। ऐसे में जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी कोई तस्वीर आती है देखते ही देखते वायरल हो जाती है। आजकल तैमूर, लंदन में हैं। इनके मम्मी-पापा दोनों ही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। करीना कपूर की बात करें तो वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इसमें करीना कपूर एक कॉप की भूमिका निभा रही हैं। इनके साथ इमरान खान स्क्रीन शेयर करेंगे।
वहीं सैफ अली खानकी बात करें तो ये जवानी जानेमन की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के कई सीन लीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा तैमूर की पापा सैफ से सेट पर मिलने आने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
हाल ही में सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया नॉमी खेमू को तैमूर से मिलवाने लंदन लेकर गए हैं। तैमूर, इनाया संग काफी अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी ये दोनों पार्क में खेलते नजर आते हैं तो कभी फार्म में बकरी को खाना खिलाते स्पॉट किए जा रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर इनाया और तैमूर की एक और फोटो सामने आई है। दोनों ही ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए हैं। और पेड़ों को पानी देते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोहा अली खान ने पीछे से ली है। लगता है तो भाई-बहन एक दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय कर रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
