लोकायुक्त टीम ने जैन से 2 लाख नगद एवं एक लाख का चैक बरामद किया
भोपाल, जबलपुर लोकायुक्त ने एनएचएम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन केा आज सुबह भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से 3 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। जैन ने सिवनी जिले में अस्पताल निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में जबलपुर के ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने जैन से 2 लाख नगद एवं एक लाख का चैक बरामद किया है।
आवेदक - चंद्रभान विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री छेदीलाल विश्वकर्मा उम्र 45 साईं विहार कॉलोनी सुहागी अधारताल जबलपुर म.प्र.
आरोपी - ऋषभ जैन उम्र 58 वर्ष
पद - प्रभारी कार्य पालन यंत्री( राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वितीय तल सतपुड़ा भवन भोपाल )जिला भोपाल
ट्रैप दिनांक - 20/07/2021
ट्रैप राशि - ₹ 300000
कार्य- जिला अस्पताल सिवनी मैं सुधार आत्मक और मामूली निर्माण कार्य (सिविल और इलेक्ट्रिकल ) अंतिम देयक भुगतान प्रदाय करने के लिए करने के एवज में 300000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
जो आज दिनांक 20.07.2021 को रेलवे स्टेशन हबीबगंज भोपाल मैं 200000 रुपए नगद एवं 100000 का चेक लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ट्रैप दल सदस्य- डीएसपी श्री दिलीप झरबड़े निरीक्षक श्री स्वप्निल दास ,, कमल सिंह उईके नरेश बहरा भूपेंद्र दीवान आरक्षक दिनेश दुबे अमित मंडल जीत सिंह।