फारेस्ट की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, वन रक्षक सहित 6 घायल

फारेस्ट की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, वन रक्षक सहित 6 घायल
khemraj moury शिवपुरी। बदरवास के ग्राम चंदोरिया में फोरेस्ट की जमीन पर कब्जा कर वहां खेती करने वाले अतिक्रामक परिवार ने कब्जा हटाने पहुंची फोरेस्ट टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में वन रक्षक गिरीश कांकर सहित उनके साथ आए वनकर्मी घायल हो गए। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी सीताराम यादव, वीरू यादव, राजेंद्र यादव और मुंशी यादव के खिलाफ भादवि की धारा 353, 294, 332, 341, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार वन रक्षक गिरीश पुत्र रामविलास कांकर को गुरूवार की रात्रि करीब 1 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चंदोरिया गांव में वन भूमि पर रात के अंधेरे में कुछ लोग जमीन जोत रहे हैं। इस सूचना पर वन रक्षक अपने साथी गिर्राज धाकड़, आलोक कुमार, कैलाश भार्गव, लखन सैन, शिवचरण कुशवाह और छोटू खंगार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां आरोपी जुताई कर रहे थे। फोरेस्ट टीम को देखकर आरोपियों ने टीम को घेर लिया। जिस पर वन रक्षक गिरीश कांकर ने आरोपियों से वन भूमि पर जुताई रोकने के लिए कहा। तभी आरोपियों ने टीम पर पत्थरों और लाठी डंडों से हमला बोल दिया और आरोपियों ने गिरीश कांकर के साथ मारपीट कर दी। जिन्हें बचाने के लिए आलोक कुमार, कैलाश भार्गव, लखन सैन, शिवचरण कुशवाह और छोटू खंगार पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और वहां से भाग निकले।