जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का करूॅगा प्रयास - फग्गन सिंह कुलस्ते
.फग्गन सिंह कुलस्ते को मिला इस्पात के साथ - साथ ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ज़िम्मेदारी
.ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के तौर पर प्रथम नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का हुआ भव्य स्वागत
Syed Javed Ali
मण्डला - केंद्रीय इस्पात और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राजमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों के बीच फग्गन सिंह कुलस्ते ने यह बयान दिया है। कुलस्ते ने कहा कि कमलनाथ की 15 महीनों की सरकार देखी है। कमलनाथ इस दौरान कोई उदाहरण पेश नहीं कर सके। कांग्रेस में उन्हें कोई जिम्मेदारी मिले इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला। मुख्य मंत्री वो रह चुके और प्रधान मंत्री वो बन नहीं सकते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस का अपना अंदरूनी मामला है। इसमें हमे कुछ नहीं करना है। उन्होंने पंचायतों को अधिक मजबूत करने और मनरेगा को और बेहतर करने की बात कही। फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात मंत्री के साथ - साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंडला पहुंचे थे। मंडला पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ को कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगाये जा रहे है। इन्ही कयासों के बीच मण्डला पहुंचे केंद्रीय इस्पात और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राजमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कमलनाथ को लेकर बयान दिया है। कुलस्ते ने कहा कि 15 महीने में मध्य प्रदेश के लोगों ने कमलनाथ को देख लिया। इससे बड़ी जिम्मेदारी तो हो नहीं सकती प्राइम मिनिस्टर तो हो नहीं सकते। कमलनाथ मंत्री हुए अब पता नहीं दोबारा भविष्य में ऐसा अवसर मिलेगा कि नहीं मिलेगा, यह कहना कठिन है। लेकिन इससे बड़ा और क्या हो सकता है कि मध्य प्रदेश में 15 महीने के दौरान कमलनाथ कोई उदाहरण पेश नहीं कर पाए, यह सोचने वाली बात है। वैसे ये कांग्रेस का उनका अपना आंतरिक मामला है, क्या करेंगे नहीं करेंगे, वह उन्हें तय करना है उसमें कोई कुछ नहीं करना। इस्पात मंत्री के साथ - साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार मंडला पहुंचे फग्गन सिंह कुलस्ते ने पंचायतों को और अधिक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि जो राज्य सरकार जितना काम करेगी आर्थिक दृष्टि से हम उतनी ज्यादा मदद कर पाएंगे। पंचायतों को और मजबूत और सशक्त बनाएंगे। पंचायत की हर तरह की गतिविधियां और ट्रेनिंग प्रोग्रामों बढ़ाएंगे।लोगों को सक्षम बनाने आजीविका के कार्यक्रम को भी बढ़ाएंगे ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। मनरेगा को और अलग -अलग सेक्टर में जहां जिस की आवश्यकता है, उस सेक्टर को बढ़ायेगे।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में इस्पात राज्य मंत्री के साथ ग्रामीण विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दिये जाने उपरांत प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रीयजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत उपरांत सांसद निवास में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नगर के प्रवेश स्थल विठ्ठल ढाबा पर विशल जनसमूह एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं पुष्पाहारों से स्वागत किया गया तदउपरांत कटरा, बिंझिया तिराहा, लालीपुर, बस स्टेण्ड, चिलमन चौक, बड़ चौराहा, रेडक्रॉस भवन, नगर पालिका, बैगा बैगी चौक, नेहरू स्मारक में उपस्थित आमजनों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री कुलस्ते का तिलक वंदन पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ा आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत उपरांत सांसद निवास पहुंचने पर परिवार जनों द्वारा श्री कुलस्ते का तिलक वंदन एवं आरती उतारकर अभिनंदन किया गया। स्वागत उपरांत सांसद निवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके, विधायक देवसिंह सैयाम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी मंचासीन रहे। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने अपनी उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मण्डला की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके द्वारा जो विश्वास व्यक्त करते हुये दोहरे मंत्रालय का दायित्व दिया गया है उसमेें खरा उतरने के लिये प्रयत्नों की पराकाष्टा तक कार्य कर जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूॅगा। श्री कुलस्ते ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी और महात्वाकांक्षी योजनाओं का विस्तार प्रकाश डाला एवं उन्होंने इस आत्मीय स्वागत के लिये संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। सांसद आवास में हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी ने किया। इसी तरह भाजपा जिला कार्यालय में में केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी / मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने अपने लाडले नेता का स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री भगवती श्रीधर ने किया।
ये रहे मौजूद -
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाल किशन खण्डेलवाल, प्रमोद सिंघई, रतन सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुनील नामदेव, अंजनी तिवारी, संतोष तिवारी, शेख कुरबानी, रमेश चौकसे, शैलेष मिश्रा, जयदत्त झा, आशीष ज्योतिषी, कन्हैया चावला, अनीता तिवारी, निशा विश्वकर्मा, शशि पटेल, दीपा श्रीवास, निधि झा, सुषमा मिश्रा, अनुराग चौरसिया, धर्मराज सिंह परिहार, रामप्रकाश साहू, बंटू गुप्ता, महेन्द्र पटेल, महेन्द्र राठौर, संदीप सिंह, जवाहर साहू, प्रमोद सोनी, राजेश सोनी, अमरजीत सिंह, पारस असरानी, रामचंद्र यादव, पारूल पाण्डे, केदार पटेल, यशवंत मरावी, रेवती रमन कछवाहा, अभिनव सिहारे, सुरेन्द्र छत्री, आकाश छत्री, संजय गुप्ता, अशोक नानकानी, इंद्रेश साकेत, महेन्द्र झारिया, संदीप नामदेव, मुन्ना कुशराम, सीमा मरावी, राजाराम शर्मा, वीरेन्द्र अग्रिहोत्री, दानसिंह राजपूत, राकेश यादव, चंद्र कुमार झारिया, पात्रू जैन, रविन्द्र परते सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।