मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का सपना हुआ साकार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना ने प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं का सपना पूरा किया है। इस योजना का उद्देश्य वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।

योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं। अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुँचकर प्रभु रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर चुके हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन की यात्रा के दौरान की गई उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की है।

बगीचा विकासखंड के ग्राम महुआडीह निवासी गोपी गुप्ता ने कहा कि “साठ वर्ष की उम्र तक हमने कभी नहीं सोचा था कि प्रभु रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह सपना साकार हुआ। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पंडरापाठ की मोहनाई ने भावुक होकर कहा कि अयोध्या जाकर प्रभु रामलला के दर्शन करना जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। शासन द्वारा यात्रा, भोजन और ठहरने की सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिसके लिए हम आभारी हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार