तहसीलदार ने आंगनबाड़ी की शासकीय भूमि पर से हटवाया अवैध अतिक्रमण 

तहसीलदार ने आंगनबाड़ी की शासकीय भूमि पर से हटवाया अवैध अतिक्रमण 

awdhesh dandotia
मुरैना/जोरा। जनपद पंचायत जोरा की बघौरा कला गांव की रघुनाथपुरा पंचायत में आंगनवाड़ी भवन के रास्ते पर बाहुबलियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को तहसीलदार कल्पना कुशवाह की मौजूदगी में जेसीबी से हटाने की कार्यवाही की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी सहित अन्य लोगों द्वारा कलेक्टर अंकित अस्थाना से इस संबंध में शिकायत की गई थी कि गांव में 2017 से आंगनवाड़ी भवन बनकर तैयार है लेकिन भवन के चारों तरफ शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 294 पर गांव के बाहुबलियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है जिससे आंगनवाड़ी भवन तक ना बच्चे पहुंच पाते हैं ना ही कोई आने-जाने का रास्ता है जिसके कारण भवन बंद पड़ा हुआ है। मजबूरी में हम लोगों को आंगनवाड़ी अपने घर में चलनी पड़ रही है जिसको लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने तहसीलदार कल्पना कुशवाह को तत्काल बाहुबलियों से आंगनवाड़ी भवन के चारों तरफ शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश पालन में तहसीलदार कल्पना कुशवाह ने पुलिस फोर्स एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक गांधी पाल रामपुर पटवारी बृजेश त्यागी राम प्रकाश यादव सहित अन्य शासकीय अमले के साथ मौके पर पहुंचकर आंगनबाड़ी भवन के चारों तरफ बाहुबलियों द्वारा किए गए कब्जे को जेसीबी से हटाकर आंगनवाड़ी भवन के रास्ते को साफ करने की कार्यवाही की गई।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार