जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों  को आभा कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं: पंचायतीराज मंत्री

जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों  को आभा कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं: पंचायतीराज मंत्री

जयपुर। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य प्रदेश में संचालित आभा कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों को मासिक वेतन देने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इन सदस्यों को नियमानुसार भत्त्ते दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर इस विषय पर विचार किया जाएगा। 

पंचायतीराज मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य बहादुर सिंह द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष की बजट घोषणा के तहत ऐसे असहाय, विमन्दित, लावारिस रोगी जिन्हें दस्तावेजों के अभाव में समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। 

इससे पहले विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों को आरजीएचएस योजना में सम्मिलित करने के संबंध में वर्तमान में कोई प्रस्ताीव विचाराधीन नहीं है।