वीर बाल दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों ने बनाये शहीदों के चित्र

वीर बाल दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों ने बनाये शहीदों के चित्र

भोपाल, प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में 'वीर बाल दिवस' सप्ताह के मौके पर 26 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत पर चित्र बनाए।

प्रदेश के अनेक स्कूलों में 'मेरे सपनों का भारत', 'मुझे किससे खुशी होती है', 'राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका' और 'विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण' विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन, कविता और डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। अनेक स्कूलों में प्रार्थना सभा और विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रेरणा के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों की प्रेरणादायी कहानी सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने 26 दिसम्बर 1705 को 9 वर्ष और 6 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन दोनों महान बाल वीरों को श्रद्धाजंलि देने के लिये स्कूलों में यह आयोजन किये गये। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार