देवरी घड़ियाल केंद्र के अंतर्गत बाबू सिंह घेर क्षेत्र से घड़ियाल के 95 अंडों का सफलतापूर्वक किया गया संग्रहण    

देवरी घड़ियाल केंद्र के अंतर्गत बाबू सिंह घेर क्षेत्र से घड़ियाल के 95 अंडों का सफलतापूर्वक किया गया संग्रहण    

awdhesh dandotia
मुरैना । राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में घड़ियाल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। आज गुरुवार को देवरी घड़ियाल केंद्र के अंतर्गत बाबू सिंह घेर क्षेत्र से घड़ियाल के 95 अंडों का सफलतापूर्वक संग्रहण कर उन्हें देवरी हैचरी में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया।वन विभाग एवं संबंधित टीम की निगरानी में रखे गए इन अंडों में से अब तक 54 घड़ियाल शावक सफलतापूर्वक हैच हो चुके हैं। नवजात शावकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखा गया है, जहां उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा गुरुवार को  बताया गया किवर्तमान में देवरी हैचरी में घड़ियाल शावकों की कुल संख्या 153 हो गई है। यह उपलब्धि चंबल क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के संरक्षण कार्यों से विलुप्तप्राय घड़ियाल प्रजाति के संरक्षण में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है तथा चंबल नदी का जैविक संतुलन भी मजबूत हो रहा हैं।