उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का ब्यावर दौरा, दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का ब्यावर दौरा, दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के ब्यावर दौरे ने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ  विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की  समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर ब्यावर जिला पंच गौरव कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जो जिले की उपलब्धियों और संभावनाओं को नई पहचान देगा। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल नवाचारों, जनहितकारी घोषणाओं और विकासोन्मुखी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।