सुषमा स्वराज के निधन से दुखी सनी देओल, ट्वीट कर कही ये बात

सुषमा स्वराज के निधन से दुखी सनी देओल, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली    
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं सनी देओल ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है।

सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, परिवार के प्रति संवेदना। मेरे इलेक्शन कैम्पेन के समय उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया था। ओम शांति।

बता दें कि तबीयत खराब होने के फौरन बाद सुषमा स्वराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी AIIMS में मौजूद हैं। अभी अस्पताल में सुषमा स्वराज के पति और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।