सच्चाई के करीब पहुंचे अभि, प्रज्ञा?

सच्चाई के करीब पहुंचे अभि, प्रज्ञा?

कुमकुम भाग्य के 23 जुलाई के एपिसोड में आपे देखा कि अभि और विक्रम प्राची को जेल से बाहर लाने के लिए अच्छे वकील की तलाश में हैं। तभी रणवीर आता है और वह प्राची के सारे आरोप को अपने ऊपर ले लेता है। वह प्राची को छोड़ देने और खुद जेल जाने को तैयार हो जाता है। उसका कहना है कि मैंने ही प्राची को फंसाया है। वहीं, प्राची प्रज्ञा से कहती है कि उसे मालूम है कि रणवीर निर्दोष है और उसने मुझे बचाने के लिए सारा आरोप अपने सिर लिया है। प्राची का मानना है कि रणवीर उसे बचाने के लिए सारे आरोप अपने ऊपर ले रहा है।

कुमकुम भाग्य के 24 जुलाई के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि अपने चौकिदार के घर जाता है। वहां पहुंचने पर उसे एक तस्वीर दिखती है, जिसमें चौकीदार के साथ उसका भतीजा है।
अभि चौकीदार से पूछताछ करने लगता है, लेकिन वह भाग निकलने की कोशिश करता है। अभी और विक्रम दोनों उसका पीछा करते हैं और उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं।

इस बीच दूसरे दृश्य में प्रज्ञा प्रिंसिपल के कमरे में उनका इंतजार करती दिखती है। वहां निश और प्रज्ञा एक-दूसरे को देखकर हैरान हो जाते हैं।