प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट वाले विवाद पर बहन परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट वाले विवाद पर बहन परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

 नई दिल्ली
 
कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था और इसे सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा मियामी गई थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं, प्रियंका की एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिससे बहुत बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, एक फोटो में प्रियंका सिगरेट पीते नजर आ रही थीं। इस तस्वीर पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

हाल ही में जब परिणीति से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस सवाल के जवाब में कहना चाहूंगी कि मेरा कोई हक नहीं बनता है कि मैं इसका जवाब दूं, इसीलिए मैं चुप ही रहूंगी।' 

बता दें कि परिणीति ने खुद बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।