कपिल शर्मा ने फेवरिट धर्मेंद्र और पत्‍नी गिन्‍नी के साथ शेयर की तस्‍वीर

कपिल शर्मा ने फेवरिट धर्मेंद्र और पत्‍नी गिन्‍नी के साथ शेयर की तस्‍वीर

कमीडियन कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा सोशल मीडिया पर फोटोज, विडियोज शेयर करने के कारण भी चर्चा में रहते हैं। वह यहां फैंस से अक्‍सर बातचीत करते हैं, उनके ट्वीट्स पर रिप्‍लाई भी करते हैं।

कपिल ने शुक्रवार को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें वह अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को गले लगाए और पत्‍नी गिन्‍नी चतरथ के साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो को शेयर करते हुए कमीडियन ने लिखा, 'लव यू बोथ।' जहां कपिल ब्‍लू और वाइट शर्ट, ब्‍लू जींस और ब्‍लैक ऐंड वाइट चश्‍मे में काफी कूल दिख रहे हैं, वहीं धर्मेंद्र वाइट शर्ट और ब्‍लू जींस में नजर आ रहे हैं। बात करें गिन्‍नी की तो वह यलो ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


बता दें, कपिल पहले भी कह चुके है कि धर्मेंद्र उनके फेवरिट हैं और वह उन्‍हें काफी पसंद और प्‍यार करते हैं। कपिल ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि जब उनका शो शुरू हुआ था तो कोई इसका हिस्‍सा नहीं बनना चाहता था लेकिन धर्मेंद्र उनके शो पर आए थे। इस एपिसोड को दर्शकों से काफी प्‍यार और सराहना मिली थी।