सीबीएसई 12वीं का मॉडरेशन शुरू, स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी
भागलपुर
कई स्कूलों ने 10वीं के अंकों में काफी मनमानी की है। नियमानुसार नहीं भेजा है। इस कारण बोर्ड ने उसे मॉडरेट करने के लिए कहा था। इसी कारण 10वीं के रिजल्ट में देरी भी हो रही है। रिजल्ट 20 जुलाई तक आ सकता है। वहीं दूसरी ओर 12वीं के अंक अपलोड करने के बाद शुक्रवार से अंकों को मॉडरेट करने का समय दिया गया है। यह मॉडरेशन 20 जुलाई तक कर देना है।
इस बार बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि जिस तरह 10वीं में स्कूलों ने मॉडरेशन में गड़बड़ी की थी, वह नहीं करे और समय पर मॉडरेशन करे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर आरसी शर्मा ने कहा कि 10वीं में कई स्कूलों ने अंक देने में मनमानी की थी। बोर्ड ने रिजेक्ट कर दिया था और मॉडरेट कर ही लिया है। इसलिए स्कूलों की इसमें मनमानी नहीं चलेगी, बल्कि स्कूलों को दिशा-निर्देश के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को अंक देना चाहिए।
bhavtarini.com@gmail.com 