शाहरुख को कहा 'आप जैसा कोई नहीं': राजकुमार

शाहरुख को कहा 'आप जैसा कोई नहीं': राजकुमार

 

बॉलिवुड के किंग खान को कौन पसंद नहीं करता? फिल्‍म इंडस्‍ट्री हो या दर्शक हर जगह उनके फैंस की लंबी लाइन है। हाल ही में ऐक्‍टर राजकुमार राव ने भी शाहरुख खान यानी कि एसआरके की जमकर तारीफ की। साथ ही एक प्‍यारा सा विडियो भी शेयर किया। इसमें एसआरके राजकुमार राव की एक फिल्‍म का डायलॉग बोल रहे हैं। इस विडियो में दोनों ही काफी मस्‍ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

ऐक्‍टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं। विडियो में शाहरुख राजकुमार की फिल्‍म 'स्‍त्री' का डायलॉग बोल रहे हैं।


पहले शाहरुख बोलते हैं 'विकी प्‍लीज' फिर राजकुमार राव भी इसी डायलॉग को दोहराते हैं। इसके बाद राजकुमार उन्‍हें थैंक्‍यू बोलते हैं। राजकुमार ने इस प्‍यारे से विडियो के साथ बहुत ही शानदार मेसेज शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा है 'मैं बचपन से ही उनकी फिल्‍मों के डायलॉग्‍स बोलता आया हूं, आज का दिन काफी बेहतरीन था जब उन्‍होंने मेरे डायलॉग को बोलने का डिसीजन लिया। सच में सर आपके जैसा कोई नहीं@iamsrk.मुझे अभिनेता बनने के लिए आपने प्रेरित किया। आपका सबसे बड़ा प्रशंसक।' इस प्‍यारे से मेसज के साथ उन्‍होंने हार्ट शेप इमोजी को #स्‍त्री के साथ शेयर किया है।