राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट यहां देख सकते हैं छात्र
नई दिल्ली
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी हो गए हैं। 12वीं आर्ट्स में 99.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर से मिली सुचना के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ डीपी जारोली की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने की। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बताया कि 12वीं कला संकाय में 592218 छात्र रजिस्टर्ड थे। परीक्षा में 592051 छात्र बैठे थे। कला में कुल 587239 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यानी 99.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या -
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 297534 रही और इन का पास प्रतिशत 99.97 रहा। सप्लीमेंटरी छात्र 1002 थे। वहीं उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 289705 रही।
सप्लीमेंटरी के लिए 477 छात्राएं रहीं। इन का सफलता प्रतिशत 99.41% रहा।
कोरोना महामारी के चलते राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा दो जून 2021 को रद्द कर दी गई थी। राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट पहली बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया गया। महामारी के प्रकोप को देखते हुए ज्यादातर बोर्डों ने अपने यहां सभी छात्रों को पास करने का ऐलान किया है। ऐसे में उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड भी सभी छात्रों को पास घोषित कर सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com
