बिहार चुनाव 2020: 14 में से 11 सीटों पर लगेंगे दो-दो ईवीएम, पटना की सीटों पर लड़ने के लिए मारामारी
पटना
बिहार की राजधानी पटना के विधानसभा क्षेत्रों से लड़ने की मारामारी मची हुई है। जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 में दो-दो ईवीएम लगाना होगा। इन 14 सीटों पर 255 प्रत्याशी इस बार मैदान में आ गए हैं। इसमें सबसे अधिक फुलवारीशरीफ विधानसभा में 26 और पालीगंज में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित थी। 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा वापस लिया।
प्रथम चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होना है। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम में मतदान होना है। प्रथम चरण में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें मोकामा में 8, बाढ़ में 18, मसौढ़ी में 13, बिक्रम में 15 तथा पालीगंज में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। इसके लिए पटना में 9 विधानसभा क्षेत्रों में 176 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें बख्तियारपुर में 14, मनेर में 22, पटना साहिब में 12, फुलवारी शरीफ में 26, कुम्हरार में 24, बांकीपुर में 22, दानापुर में 19, दीघा में 18, फतुहा में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
छह प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया: दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की सोमवार को तिथि निर्धारित की गई थी। इसमें बख्तियारपुर विधानसभा से चार पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से तथा दानापुर विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा वापस लिए। जिन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा वापस लिया उसमें बख्तियारपुर से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के नागेश्वर राय, जनता पार्टी के संजीत राय, निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार यादव तथा सरिता देवी शामिल हैं। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार साहनी तथा दानापुर क्षेत्र से टिंकू कुमार यादव ने नामांकन पर्चा वापस लिया है।
तीन विधानसभा में ही 16 से कम प्रत्याशी
बिहार विधानसभा के चुनाव में इस बार पहले की तुलना में प्रत्याशियों की संख्या काफी अधिक है। पटना जिले में 11 विधानसभा क्षेत्रों में दो बैलेट यूनिट से मतदान होगा, क्योंकि प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने के कारण इन विस क्षेत्रों में दो बैलट यूनिट इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार केवल तीन ही ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां एक बैलट यूनिट से मतदान कराया जाएगा। यह विधानसभा क्षेत्र हैं पटना साहिब, मसौढ़ी और बिक्रम। इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या 16 से कम है। इसलिए एक बैलट यूनिट इस्तेमाल किया जाएगा।
इससे अधिक होने पर दो बैलेट यूनिट की जरूरत होती है।
बख्तियारपुर 18
मनेर 22
पटना साहिब 12
फुलवारीशरीफ 26
कुम्हरार 24
बांकीपुर 22
दानापुर 19
दीघा 18
फतुहा 19
मोकामा 8
बाढ़ 18
मसौढ़ी 13
बिक्रम 15
bhavtarini.com@gmail.com 
