मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधा अष्टमी की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधा अष्टमी की दीं शुभकामनाएं

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पावन पर्व राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम-भक्ति-त्याग-तप की वंदनीय देवी, मां राधा की कृपा सदैव बनी रहे। उन्होंने ईश्वर से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की है।