बच्चों का एंटरटेनमेंट करेगा Netflix, सिर्फ मूवीज-सीरीज ही नहीं बल्कि वीडियो गेम समेत ये फीचर भी जल्द करेगा लॉन्च
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी के मुताबिक, अब नेटफ्लिक्स गेमिंग इंडस्ट्री में उतरने का फैसला कर रही है। नेटफ्लिक्स अभी केवल वेब सीरीज, फिल्म और टीवी शो ही ऑफर करता है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है की नेटफ्लिक्स ने ने इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स और फेसबुक के पूर्व एग्जिक्यूटिव Mike Verdu को अपने गेम डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया है। वे पहले फेसबुक के वाइस प्रसीडेंट थे जो ओकुलस वर्चुअल-रियलिटी हेडसेट में गेम और अन्य कंटेंट के लिए डेवलपर्स के साथ काम करते थे
इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने दो नई सर्विस का भी ऐलान किया है जो Kids Recap Email और Kids Top 10 Row हैं। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म को किड्स-फ्रेंडली बनाना है।
अगले साल तक दिखेगा यह नया फीचर:
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स अगले साल तक वीडियो गेमिंग बाजार में उतरने की योजना बना रहा है। डॉक्यूमेंट्री और स्टैंडअप स्पेशल की तरह स्पोर्ट्स भी एक अगल प्रोग्रामिंग जॉनर के रूप में दिखाई देगा। शुरुआत में इसे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के लॉन्च किया जा सकता है। इस कदम से नेटफ्लिक्स अपने कॉम्पिटिटर से एक कदम और आगे बढ़ने का एक तरीका अपना रहा है।
नेटफ्लिक्स ने कुछ समय पहले भी वीडियो गेमिंग मार्किट में अपनी एंट्री करने का संकेत दिया है। इसकी पहली घोषणा फ्री-टू-प्ले स्ट्रेंजर थिंग्स मोबाइल गेम के साथ हुई जिसकी घोषणा E3 2019 में की गई थी। मई में, नेटफ्लिक्स ने घोषणा की थी कि वह वीडियो गेम मार्केट में अपने निवेश को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए एक हेड की तलाश कर रहा है।
क्या है दूसरा फीचर:
नेटफ्लिक्स के दूसरे फीचर का नाम Kids Top 10 row है। यह बच्चों के लिए टॉप 10 सबसे लोकप्रिय टाइटल्स दिखाएगा जिन्हें उनकी रेटिंग के साथ डेली अपडेट किया जाएगा। kids top 10 आपको इस लिस्ट को 'Kids' प्रोफाइल होमपेज या मेन्यू बार में 'New & Popular' सेक्शन में दिखाई देगा। किड्स टॉप 10 को 93 देशों के यूज़र्स के लिए पहले से ही लाइव कर दिया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 