पीएम मोदी की मीटिंग: दिल्ली के लिए भी चले ऑक्सीजन एक्सप्रेस: CM केजरीवाल 

पीएम मोदी की मीटिंग: दिल्ली के लिए भी चले ऑक्सीजन एक्सप्रेस: CM केजरीवाल 

नई दिल्‍ली
देश की राजधानी दिल्‍ली भी बढ़ी अचानक कोरोना मरीजों की बढ़ी संख्‍या के कारण आक्‍सीजन की जबरदस्‍त किल्‍लत से जूझ रहा है। कोरोना महामारी के संकट के बीच राज्‍यों के अस्‍पतालों में आक्‍सीजन की भारी कमी हो गई है।  दिल्‍ली सीम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से शुक्रवार को मांग की है कि दिल्‍ली के लिए भी आक्‍सीजन एक्‍सप्रेस चलवाई जाए ताकि यहां आक्‍सीजन की किल्‍लत दूर हो।
 
शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्‍ली आक्‍सीजन की जबदस्‍त किल्‍लत से जूझ रहा है। अगर यहां ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट नहीं है तो क्या दिल्ली के लोगों को क्या ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? उन्‍होंने कहा कृपया सुझाव दें कि केंद्रीय सरकार में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के लिए ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाता है?
 
बता दें देश भर में कोरोना के चलते बिगड़े हालात के बीच प्रधानमंत्री ने आज मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस वर्जुअल बैठक में पीएम मोदी के साथ उन राज्‍यों के सीएम थे जिन राज्‍यों में अत्‍यधिक कोरोना केस हैं। पीएम मोदी अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्‍यमंत्रियों ने कोरोना के बढ़े केसों के कारण दवा और आक्‍सीजन की भारी कमी के बारे में बताया और केंद्र से जल्‍द मदद की गुहार लगाई। दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बैठक में मांग की यूपी की तरह दिल्‍ली में आक्‍सीजन की सप्‍लाई के लिए आक्‍सीजन एक्‍सप्रेस चलवाई जाए।
 
वहीं सरकार के सूत्रों ने कहा, "केजरीवाल निचले स्‍तर पर उतर आए हैं। पीएम मोदी की बैठक में पीएम मोदी के साथ हुई पहली बार हुई निजी बातचीत को सीएम टेलविजन पर टेलीकास्‍त करवा दिया है। सूत्रों ने कहा ये पूरा भाषण किसी समाधान के लिए नहीं था, बल्कि राजनीति खेल था और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए था।"