जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

 नई दिल्ली 
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 10वीं (रेगुलर) कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल विद्यार्थियों में करीब 48 प्रतिशत छात्र और 52 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का हाईस्कूल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jmicoe.in पर देखा जा सकता है।

परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। सुमैया हसन खान ने 98.85 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। सादिया अमान और अरिशा मजीद जहूरी दोनों ने 97.85 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं। नफीसा हसन ने 97.71 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कुल 595 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है और 209 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि कोविड -19 महामारी के कारण जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 10वीं रिजल्ट के लिए सीबीएसई द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का पालन किया, जिसे बोर्ड द्वारा गठित 13-सदस्यीय समिति द्वारा डिजाइन किया गया था।