कम दाम में Airtel Xstream Fiber के 3 बेस्ट प्लान
Airtel Xstream Fiber Rs 499 799 999 Plan Benefits: भारत में Reliance Jio, BSNL Fiber, Excitel, SITI Cable, Spectra, MTNL, Gigatel और ACT समेत अन्य ब्रॉडबैंड प्लान्स प्रोवाइडर के धांसू सस्ते-महंगे प्लान से टक्कर लेने के लिए Airtel Broadband सर्विस Airtel Xstream Fiber ने भी कम दाम में कई शानदार प्लान यूजर्स के लिए पेश किए हैं।
आप अगर अपने घर या छोटे ऑफिस के लिए 1000 रुपये से कम में एयरटेल के बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान्स की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 499 रुपये, 799 रुपये और 999 रुपये प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें हाई स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग के साथ ही कई अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार समेत कई जरूरी ऐप्स के फायदे मिलते हैं। तो चलिए, जानते हैं इनकी डीटेल्स।
Airtel Xstream Fiber Rs 499 Plan Benefits
एयरटेल के 449 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल और नैशनल कॉलिंग के साथ ही 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिलता है। इसके साथ ही आप एयरटेल थैंक्स ऐप का भी फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल के इस किफायती प्लान में यूजर्स को Airtel Xstream, Wync Music और Shaw Academy का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। आपके लिए यह काफी सही प्लान साबित हो सकता है।
Airtel Xstream Fiber Rs 799 Plan Benefits
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 799 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ ही 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही एयरटेल थैंक्स ऐप और Airtel Xstream, Wync Music और Shaw Academy का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आप अपने घर के लिए यह ब्रॉडबैंड प्लान ले सकते है, जिनमें आपकी डेटा जरूरतें भी पूरी होंगी और हाई स्पीड इंटरनेट का भी लाभ मिलेगा।
Airtel Xstream Fiber Rs 999 Plan Benefits
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए लोकल और नैशनल फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ ही 200Mbps वाली हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलता है चूंकि डेटा भी अनलिमिटेड है, तो आप जितना मन करे इस्तेमाल करें। आपके घर और छोटे ऑफिस के लिए यह प्लान सटीक साबित हो सकता है। इस प्लान की खास बात ये भी है कि इसमें आपको Amazon Prime, Disney+Hotstar VIP जैसे धांसू ओटीटी ऐप्स और Airtel Xstream, Wync Music का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल थैंक्स ऐप का भी तो फायदा है ही।
bhavtarini.com@gmail.com
