एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25000 से ज्यादा वैकेंसी
नई दिल्ली
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल कांस्टेबल के 25271 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 है। ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 सितंबर और चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।
योग्यता - 10वीं पास।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 23 वर्ष । आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी। यानी वही उम्मीदवरा आवदेन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2003 के बाद न हुआ हो। एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
शारीरिक योग्यता संबंधी नियम
लंबाई
पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.
महिला उम्मीदवार - 157 सेमी.
सीना
पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी
वेतनमान - पेय लेवल -3 (21700-69100 रुपये)
वैकेंसी डिटेल
बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है।
bhavtarini.com@gmail.com
