सुकूनभरी खबर: सैंपलिंग बढ़ाई फिर भी कम हुए नए केस

सुकूनभरी खबर: सैंपलिंग बढ़ाई फिर भी कम हुए नए केस
देहरादून। एक ओर देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बीच यहां अच्छी खबर है। कोरोना के मामलों के बीच दून में नए मामलों को लेकर कुछ राहत मिली है। पिछले तीन दिनों के दौरान रोजाना ढाई हजार से कम मामले सामने आए हैं। मंगलवार को भी नौ हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग हुई, जिसमें दो हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कुल 59 लोगों की मौत हुई। दरअसल, जानकारी के अनुसार, सात मई को कुल 10596 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3979 लोग पॉजिटिव आए थे। आठ मई को 9843 मामलों की जांच की गई, जिसमें 3430 में संक्रमण की पुष्टि हुई। नौ मई को काफी कम केवल 5435 मामलों की जांच हुई और 2419 नए मामले सामने आए। औसतन इस दिन भी संक्रमितों की संख्या काफी अधिक रही। वहीं, 10 मई को मामलों में काफी कमी आई, जबकि सोमवार को 8421 मामलों की जांच गई, जिसमें से 1857 में कोरोना की पुष्टि हुई। पिछले एक हफ्ते के दौरान एक दिन में संक्रमितों की यह सबसे कम संख्या रही। वहीं, मंगलवार को कुल 9248 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 2201 लोगों में संक्रमण मिला।