कान्हा टाइगर रिज़र्व ने मंडला को दिए 31 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर
बालाघाट को भी दिए 9 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर
मंडला - कोविड -19 के गत वर्षो के व्यापक प्रसार एवं सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिकोण से पूर्व तैयारी के संन्दर्भ में म.प्र. टाईगर फांउडेशन सोसायटी द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दानदाताओं से प्राप्त आक्सीजन कंसन्ट्रेटर को प्रदेश के वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्रों के निकटवर्ती चिकित्सालयों में वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया। कान्हा टाईगर रिजर्व के लिये दिनांक 12 जुलाई 2021 को वन मंत्री, म.प्र. शासन द्वारा भोपाल में 42 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदाय किये गये। इन कंसन्ट्रेटर को मण्डला जिला चिकित्सालय एवं कान्हा से लगे हुए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सौपने के लिये श्रीमति हर्षिका सिंह, कलेक्टर मण्डला के मुख्य अतिथि में एक संक्षिप्त कार्यक्रम कान्हा टाईगर रिजर्व में दिनांक 19.07.2021 को आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में म.प्र. टायगर फॉउडेशन सोसायटी के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो की चर्चा एस.के. सिंह, भा.व.से. क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा की गयी। टाईगर फाउडेशन सोसायटी द्वारा गत वर्ष भी टाईगर रिजर्व कर्मियों के लिये लॉकडाउन अवधि में राशन एवं दवाये प्रदाय की गयी थी। इस कार्यक्रम में जिला मण्डला को 31 नग ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मण्डला को सौपे गये, जो जिला चिकित्सालय मण्डला के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिझौरा, बिछिया, अंजनिया, बम्हनी के लिए आवंटित है। इसी प्रकार जिला बालाघाट को 9 नग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैहर, परसवाड़ा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दमोह एवं मजगॉव के वितरण हेतु ब्लाक चिकित्सा अधिकारी, बैहर को प्रदाय किये गये। मुख्य अतिथि कलेक्टर, जिला मण्डला द्वारा म.प्र. टाईगर फॉउडेशन सोसायटी के इस सहयोग के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सधन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम में श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मण्डला, एन.एस. यादव, उप संचालक, बफरजोन वनमण्डल मण्डला, रवीन्द्र मणी त्रिपाठी, उप संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व, चिकित्सा विभाग व कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।