कोरोना से हुए नुकसान का हर खिलाड़ी को मिलेगा मुआवजा
नई फ्रेंचाइजी के लिए अहमदाबाद का नाम सबसे आगे है। दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए पुणे, कानपुर या लखनऊ का नाम रेस में है।
नवंबर में खत्म हुए आईपीएल के बाद टीमों के प्रदर्शन के लिहाज से इसे अब तक का सबसे सक्सेसफुल आईपीएल कहा गया।
टीमों की संख्या बढऩे से मैचों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे बीसीसीआई को रेवेन्यू में काफी इजाफा होने की उम्मीद है।
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 89वीं एनुअल जनरल मीटिंग में आईपीएल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 2021 में टूर्नामेंट में पहले की तरह 8 टीमें ही खेलेंगी, लेकिन 2022 में दो टीमें और शामिल की जाएंगी। साथ ही कोरोना से हुए नुकसान का हर फस्र्ट क्लास क्रिकेटर (महिला-पुरुष) को मुआवजा मिलेगा। यह मीटिंग गुरुवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी बोर्ड में डायरेक्टर बने रहेंगे। साथ ही राजीव शुक्ला को बीसीसीआई का औपचारिक तौर पर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बीसीसीआई के दस बड़े फैसले
बीसीसीआई इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से क्लेरीफिकेशन के बाद 2028 ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के आईसीसी के फैसले का समर्थन करेगा।
-बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईसीसी बोर्ड में डायरेक्टर बने रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में सेक्रेटरी जय शाह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
-शाह आईसीसी में भारत रिप्रेजेंटेटिव भी होंगे। वह आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव मीटिंग में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 चैम्पियनशिप के बाद सभी घरेलू टूर्नामेंट्स कराए जाएंगे।
-राजीव शुक्ला को औपचारिक तौर पर बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिम चौधरी के बाद से ये पद खाली था।
-टी-20 वल्र्ड कप के लिए टैक्स में छूट नहीं मिलने से बीसीसीआई को करीब 904 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
-बीसीसीआई ने क्रीकेट खिलाडिय़ों का इंश्योरेंस कवर बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख रुपए कर दिया है।
-बोर्ड ने अंपायर्स, मैच रेफरी और स्कोरर्स की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 55 से 60 कर दिया है।
-आईपीएल के 14वें सीजन के साथ ही जूनियर और सीनियर लेवल पर महिला और पुरुषों के टूर्नामेंट भी भारत में ही कराए जाएंगे। साथ ही एज रिलेटेड टूर्नामेंट्स भी कराए जाएंगे।
-मीटिंग में अगले साल महिलाओं के टेस्ट क्रिकेट पर भी बातचीत हुई। हालांकि इसपर फैसला बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल लेगी।