पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 18 अगस्त को होने वाली आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया स्थगित
जयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के श्रेणीवार आरक्षण के निर्धारण एवं आवंटन के लिए 18 अगस्त 2026 को सरपंच एवं पंच के लिए संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर प्रातः 9 बजे तथा जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए दोपहर 2 बजे कलक्ट्रेट सभागार में निर्धारित आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
जिला कलक्टर (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए जिला परिषद् सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण-लॉटरी की तिथि 17 सितंबर 2026 तथा सरपंच एवं पंच के लिए आरक्षण-लॉटरी की तिथि 18 सितंबर 2026 सुनिश्चित की गई है। अतः पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय जयपुर एवं उपखंड कार्यालय स्तर पर 18 अगस्त 2026 को होने वाली आरक्षण-लॉटरी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
bhavtarini.com@gmail.com

