जीवन भर पानी के लिए संघर्ष करने वाली रेखा साहू के घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

जीवन भर पानी के लिए संघर्ष करने वाली रेखा साहू के घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

रायपुर, जीवन के लगभग 50 वर्षो तक पानी को लेकर काफी संघर्ष करने वाली तथा लंबी दूरी तय कर कुएं एवं हैंडपंप से घर तक पेयजल के लिए पानी लाने वाली श्रीमती रेखा देवी साहू को अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर में ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिली है। रेखा देवी जैसे लोग ही घर तक शुद्ध पानी के पहुंचने के महत्व को समझ सकते हैं।

दो बेटे-बहू और बेटी से भरा पूरा परिवार की मुखिया मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई की निवासी श्रीमती रेखा देवी साहू कहती है कि जीवन में बिना पानी के रोजमर्रा का कोई भी काम संभव नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा समय पानी के समस्याओं के बीच बिताया हैं, लेकिन आज जल जीवन मिशन के तहत घर में पेयजल पहुंचने से वह बहुत खुश हैं।

श्रीमती साहू घर में किराना दुकान का संचालन करती हैं, तथा जीवन यापन के लिए खेती किसानी भी हैं। लेकिन पानी के महत्व को लेकर उनका नजरिया कुछ और ही है। पेयजल समस्या दूर होने के बाद भी पानी की उपयोगिता के प्रति उनकी सोच बेहद साफ है। वह अपने बहु-बेटियों को समझाते हुए कहती है पानी अमूल्य है, इसे अधिक व्यर्थ न करें। 

श्रीमती साहू जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार