मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव ने की भेंट

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव ने की भेंट

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से सोमवार को शासन सचिवालय में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने भेंट की। इस दौरान आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आयोग के समक्ष विचारार्थ महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी हितधारकों के बीच सतत एवं सुव्यवस्थित परामर्श के महत्व को रेखांकित किया।

जैन ने मुख्य सचिव को आयोग द्वारा सेवा संघों के साथ आयोजित बैठकों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, भारतीय पुलिस सेवा संघ एवं भारतीय वन सेवा संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख विषयों एवं बिंदुओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर की महानिदेशक श्रीमती श्रेया गुहा भी उपस्थित रहीं।