जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद गुमानसिंह डामोर और विधायक को घेरा, आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय सहित 5 लोग हिरासत में

जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद गुमानसिंह डामोर और विधायक को घेरा, आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय सहित 5 लोग हिरासत में

आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय, जयस के डॉ अभय ओहरी, अनिल निनामा, विलेश खराड़ी, गोपाल वाघेला  हिरासत में

amit nigam

रतलाम। मंगलवार को ग्राम धराड़ में जयस कार्यकर्ताओं ने रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर के वाहन को घेर लिया व जमकर नारेबाजी करते रहे। अचानक हुए घेराव से सांसद के काफिले के साथ चल रहे पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। जैसे-तैसे घेरा तोड़कर वाहन को निकाला गया। इस दौरान कलेक्टर के गनमैन को भी चोट पहुंची।

आनंद राय को नागदा धार से गिरफ्तार किया 
जिला प्रशासन के द्वारा इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों सहित 15 नामजद लोगों पर पथराव बलवा शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इंदौर के आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय जयस के प्रदेश संरक्षक डॉ अभय ओहरी रतलाम ग्रामीण जयस अध्यक्ष अनिल निनामा विलेश खराड़ी गोपाल वाघेला को हिरासत में लिया है। आनंद राय को नागदा धार से गिरफ्तार किया गया है तथा सभी से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी के पश्चात प्रदेशभर के आदिवासी जयस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काने वाला तथा भ्रामक आपत्तिजनक किसी भी प्रकार का संदेश जारी नहीं करें। इस संदर्भ में जानकारी देने के लिए नंबर भी जारी किया गया है।

बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से लौटते समय अचानक हुए प्रदर्शन 
जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर मंगलवार को सांसद डामोर, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना व अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासकीय अधिकारी ग्राम बड़छापरा में बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय दोपहर करीब एक बजे ग्राम धराड़ में जयस कार्यकर्ता सांसद के काफिले के सामने आ गए। रतलाम के समीप निवेश क्षेत्र का विरोध करते हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। अचानक हुए प्रदर्शन से पुलिसकर्मियों ने सांसद को सुरक्षा घेरा देने की कोशिश की, लेकिन बल कम होने से वाहन को नहीं निकाल पाए।

झूमाझटकी से कलेक्टर के गनमैन को भी मामूली चोट आई 
करीब 20 मिनट तक घेराव के दौरान जयस नेता व कार्यकर्ता सांसद के सामने नारेबाजी करते रहे। सांसद डामोर वाहन में ही बैठे रहे। भीड़ में हुई झूमाझटकी से कलेक्टर के गनमैन को भी मामूली चोट आई है। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं, स्थानीय लोगों सहित कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और समझाइश व सख्ती दिखाकर वाहन को बाहर निकलवाकर काफिले को रवाना किया।

पहले ही तैयारी कर ली थी। 
बताया जाता है कि सांसद के विरोध को लेकर जयस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। प्रदर्शन करने वाले कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं की है। बिलपांक पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदर्शन के वीडियो फुटेज देखने के बाद संबंधितों पर प्रकरण दर्ज किए जाने की संभावना है।

विरोध करने वाले भारतीय संस्कृति के खिलाफ
बाद में सांसद डामोर ने कहा काफिले को घेरने के साथ ही पथराव भी हुआ। प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक हो रहा था। पुलिस व प्रशासन को अब थोड़ा सख्त भी होना पड़ेगा। एसपी को जानकारी दी है। प्रदर्शन करने वाले किस संगठन से थे नहीं जानता, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति कमजोर करना व जनजातीय समाज को बदनाम करना था। निवेश क्षेत्र में एक भी किसान की जमीन नहीं ली जा रही है तो विरोध किस बात का। 

निवेश क्षेत्र में किसी किसी किसान से जमीन नहीं ली जा रही है'
भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। निवेश क्षेत्र में एक ● किसान की जमीन नहीं ली जा रही है, जब एक भी किसान की जमीन नहीं ली जा रही विरोध किस बात का मैंने उनको बैठकर समझाने की कोशिश की कि हम सब भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन मनाने आए हैं। हम भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन मना किसी भी किसान की कोई जमीन नहीं ली जा रही है।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट