उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा कला एवं संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में कला एवं संस्कृति एवं पुरातत्व शासन सचिव शुचि त्यागी तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र की उपस्थिति में विभाग की चल रही म्यूजियम परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयपुर, गवर्नमेंट म्यूजियम, अलवर, गंगा गवर्नमेंट म्यूजियम, बीकानेर, गवर्नमेंट म्यूजियम, चित्तौड़गढ़, गवर्नमेंट म्यूजियम, जैसलमेर, सरदार गवर्नमेंट म्यूजियम, जोधपुर, गवर्नमेंट म्यूजियम, मंडोर (जोधपुर), गवर्नमेंट म्यूजियम, आहड़ (उदयपुर), गवर्नमेंट म्यूजियम, माउंट आबू के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपमुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन कार्य के दौरान वहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि रेनोवेशन का कार्य विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध रूप से करवाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि कार्य के दौरान भी आगंतुकों का आवागमन सुचारू बना रहे तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
bhavtarini.com@gmail.com

