देवेंद्र फडणवीस पहुंचे उज्जैन, महाकाल का आशीर्वाद लिया

देवेंद्र फडणवीस पहुंचे उज्जैन, महाकाल का आशीर्वाद लिया

brijesh parmar

उज्जैन, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से पूजन अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। फडणवीस ने राज्यपाल विवाद में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कई साल से लगातार महाकाल मंदिर में दर्शन करने आते रहते हैं। 

10 मिनट तक पंचामृत अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया
फडणवीस आज एक बार फिर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर करीब 10 मिनट तक पंचामृत अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। धोती सोला पहनकर पहुंचे फडणवीस ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन अर्चन के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने वर्षों से आता रहता हूं। महाकाल की असीम कृपा है। यहां आकर अलग ही ऊर्जा प्राप्त होती है। शाहरुख खान के वैष्णो देवी पहुंचकर दर्शन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसकी आस्था है वो कहीं भी जा सकता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवाद पर फडणवीस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट