रेडियोग्राफर एवं लेब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग 1 जुलाई से

रेडियोग्राफर एवं लेब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग 1 जुलाई से

भोपाल,  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 (समूह-5) के अंतर्गत पद कोड-01 रेडियोग्राफर एवं पद कोड-02 लेब टेक्नीशियन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया के लिये काउंसलिंग 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है।

परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग संबंधी सूचना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय पर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित रहें, जिससे उनकी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार