मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक प्रो. धवन की जयंती पर स्मरण किया
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और वैज्ञानिक उन्नति में प्रो. धवन का योगदान सदैव अमर रहेगा। प्रो. धवन ने भारत को अंतरिक्ष एवं विज्ञान जगत में सिरमौर बनाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रो. धवन का दूरदर्शी नेतृत्व, अद्भुत शोध कार्य और अथक परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरक है।
bhavtarini.com@gmail.com 
