राष्ट्रपति मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने लोक कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया है। उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि मध्यप्रदेश की प्रगति, लोक कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने बाबा महाकाल से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार