स्पेस मिशन पर निकलेंगे दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन, आज भरेंगे उड़ान

स्पेस मिशन पर निकलेंगे दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन, आज भरेंगे उड़ान

 नई दिल्ली 
 दुनिया के सबसे बड़े रईस जेफ बेजोस आज स्पेस मिशन पर जाने को तैयार हैं। जेफ बेजोस अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले अरबपति भले ही न हों, लेकिन वह इस उड़ान के साथ एक नया इतिहास रचने वाले हैं। आज यानी मंगलवार को बेजोस अपने भाई के साथ तो स्पेस में जा रहे हैं। वह सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट को लेकर जा रहे हैं। मिशन से पहले बेजोस ने अपने साथियों से 'रिलैक्स' करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा के दौरान  बेजोस कुल 11 मिनट तक ही अंतरिक्ष में रहेंगे।


बेजोस ने अपने साथी यात्रियों से कहा, 'सिट बैक, रिलैक्स, खिड़की के बाहर देखिए और बाहर व्यू को महसूस कीजिए।' बेजोस और उनके भाई मार्क बेजोस जिस रॉकेट से जा रहे हैं, यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है, हालांकि इसमें भी खतरा बना हुआ है। बेजोस और अपने सहयात्रियों के साथ अंतरिक्ष में ऊपर जाएंगे और 11 मिनट में लौट आएंगे। सीएनएन के मुताबिक बेजोस की उड़ान धरती से करीब 100 किमी की ऊंचाई तक ही जाएगी। बेजोस का न्‍यू शेफर्ड रॉकेट सबऑर्बिटल फ्लाइट है और यह ध्‍वनि की तीन गुना रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर अपने कदम बढ़ाएगा। यह तब तक सीधा अंतरिक्ष में जाता रहेगा, जब तक कि उसका ज्‍यादातर ईंधन खत्‍म नहीं हो जाता है।

बेजोस और उनके भाई मार्क बेजोस जिस रॉकेट से जा रहे हैं, यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है। हालांकि इसमें भी खतरा बना हुआ है। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बेजोस यह अंतरिक्ष यात्रा जान हथेली पर रखकर करने जा रहे हैं। बेजोस और उनके साथ जाने वाले अन्‍य यात्री ऐसा नहीं करने जा रहे हैं।  सीएनएन के मुताबिक बेजोस की उड़ान धरती से करीब 100 किमी की ऊंचाई तक ही जाएगी। इसे बाहरी अंतरिक्ष की शुरुआत माना जाता है।