सैमसंग टीवी खरीदने पर महंगे साउंडबार फ्री, Samsung Big TV Days Sale में उठा लें लाभ

सैमसंग टीवी खरीदने पर महंगे साउंडबार फ्री, Samsung Big TV Days Sale में उठा लें लाभ

भारत में स्मार्ट टीवी की बंपर डिमांड के बीच सैमसंग ने यूजर्स के लिए जबरदस्त सेल की घोषणा की है, जो कि Samsung Big TV Days Sale है। प्रीमियम स्मार्ट टीवी से जुड़ी सैमसंग की इस सेल में आप 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच 55 इंच के Neo QLED और QLED TV के साथ ही उसके ऊपर के यानी 65 इंच, 75 इंच या उससे भी बड़ी स्क्रीन वाली टीवी पर हजारों रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

क्या-क्या फायदा?
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्ट टीवी की खरीद पर आपको एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत का साउंड बार फ्री मिल सकता है। साथ ही आपको 20 पर्सेंट तक कैशबैक ईजी ईएमआई समेत कई अन्य लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आप भी सैमसंग ब्रैंड के स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अगले एक महीने तक मौका है, जब आप अलग-अलग टीवी मॉडल्स पर हजारों की छूट समेत कई अन्य फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए, आपको सैमसंग बिग टीवी डेज से से जुड़ीं खास बातों के साथ ही बेस्ट टीवी डील्स की भी जानकारी देते हैं।

यूजर्स को बता दें कि आप अगर 55 इंच या इससे ज्यादा बड़े डिस्प्ले मॉडल वाला Neo QLED, QLED TV और 75 इंच मॉडल में UHD TV खरीदते हैं तो आपको A series Soundbar में करीब 18 हजार रुपये का HW-A450 साउंडबार या करीब 24 हजार रुपये मूल्य का HW-A550 साउंडबार फ्री मिल सकता है। 75 इंच या इससे बड़े डिस्प्ले मॉडल में Neo QLED और QLED TV खरीदने पर करीब 52 हजार मूल्य का Q series Soundbar HW-Q800A या करीब एक लाख 5 हजार मूल्य का Q series Soundbar HW-Q900A गिफ्ट के रूप में मिल सकता है।