सीबीएसई 20 जुलाई तक जारी कर सकती है 10वीं के रिजल्ट
नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 20 जुलाई 2021 तक 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकती है। सीबीएसई 10वीं के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के नतीजे 20 जुलाई, 2021 तक घोषित किए जाएंगे। इसलिए अगले सप्ताह तक सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के छात्र अपना परिणाम जानेंगे।
सीबीएसई बोर्ड ने अपने पिछले नोटिस में कहा था कि कक्षा 10 के छात्रों के लिए परिणाम 15 जुलाई तक जारी होंगे। जून के महीने में सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि अब लेटेस्ट अपडेट में ये कहा जा रहा है कि 10वीं के नतीजे 20 जुलाई तक आएंगे। वहीं 12वीं के नतीजे 31 जुलाई तक आने की संभावना है।
bhavtarini.com@gmail.com
