पोस्ट सर्विस में 10वीं पास के लिए 2356 पदों पर बंपर भर्ती

पोस्ट सर्विस में 10वीं पास के लिए 2356 पदों पर बंपर भर्ती

मुंबई
 अगर आप 10वीं पास (10th Pass) है और सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश में है तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।इंडियन पोस्ट सर्विस (India Post Recruitment 2021) ने 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकाली हैं। इंडिया पोस्ट  के पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल (West Bengal Postal Circle) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया है।


चयन प्रक्रिया (India Post Recruitment 2021) के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक (DS) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित आवेदकों को 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2357 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स appost.in के जरिए 19 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।


पदों की संख्या– 2357

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ 10वीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा-उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया-कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। न ही कोई इंटरव्यू होगा। सिर्फ 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और टॉप मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।

वेतनमान– ब्रांच पोस्ट मास्टर – 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर – 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक

आवेदन शुल्क

UR/OBC/EWS- 100 रुपए

SC/ST PwD/महिला/ ट्रांस-महिला- कोई शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 19 अगस्त तक https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।