खिताबी मुकाबले में एम.सी.ए. सिवनी ने जी.सी.ए.जबलपुर को दी शिकस्त 

खिताबी मुकाबले में एम.सी.ए. सिवनी ने जी.सी.ए.जबलपुर को दी शिकस्त 

खिताबी मुकाबले में एम.सी.ए. सिवनी ने जी.सी.ए.जबलपुर को दी शिकस्त 

फाइन स्पोर्ट्स क्लब के शेख आरिफ रहे आज़ाद कप श्रेस्ट गेंदबाज

मंडला - आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एम.सी.ए. सिवनी एवं जी.सी.ए.जबलपुर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जी.सी.ए.जबलपुर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और एम.सी.ए. सिवनी को पहले बल्लेबाजी लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.सी.ए. सिवनी ने 20 ओवर मे अपने 8 विकेट खोकर 197 रन बनाये।

एम.सी.ए. सिवनी की ओर से बल्लेबाजी में पवन निर्वाणी ने 37 रन, भानु ने 35 रन एवं गौतम  ने 30 रनो की पारी खेली। जी.सी.ए.जबलपुर की ओर से गेंदबाजी में दुर्गाचरण एवं तौशिफ  ने 3 - 3 विकेट एवं विजय यादव ने 1 सफलता विकेट हासिल किया। 198 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी.सी.ए. जबलपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिर बीच में पारी को तौसीफ और जफ़र अनवर ने संभाला, लेकिन जफ़र और तौशिफ के आउट ही मैच एम.सी.ए. सिवनी के पक्ष में चले गया और एम.सी.ए. सिवनी ने अंत में आज़ाद कप पे कब्ज़ा किया। जी.सी.ए.जबलपुर की ओर से बल्लेबाजी में तौशिफ ने नाबाद 64 रन, जफ़र अनवर ने 29 रन एवं साहिल ने 19 रनो की पारी खेली। एम.सी.ए. सिवनी की ओर से गेंदबाजी में पवन निर्वाणी ने 3 विकेट मृदुल ने 2 सफलता अर्जित की। इस प्रकार इस फाइनल मुकाबले को एम.सी.ए. सिवनी ने 27 रनो से जीतकर आज़ाद कप पर कब्ज़ा किया। इस फाइनल मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच एम.सी.ए. सिवनी के पवन निर्वाणी को दिया गया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज हर्षित फूलसुंगे रहे। बेस्ट बॉलर शेख आरिफ, बेस्ट फील्डर जफ़र अनवर रहे। मैन ऑफ़ द सीरीज बसंत ठाकुर रहे। इस मैच के चीफ गेस्ट राजेश पटेल प्रदेश मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी, अनुराग बिट्टू चौरसिया, राजेश पाठक डी.सी.ए. अध्यक्ष रहे। इस फाइनल मुकाबले के निर्णायक आकाश बर्मन और मयंक अग्रवाल एवं स्कोरर विशाल कछवाहा रहे।