'आउट ऑफ लव' से डिजिटल में डेब्यू करेंगे हर्ष छाया
मुंबई
अभिनेता हर्ष छाया वेब सीरीज 'आउट ऑफ लव' से डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। हॉटस्टार स्पेशल सीरीज में हर्ष कार्तिक कश्यप का किरदार निभाएंगे, जो एक धनी व्यापारी है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
हर्ष ने कहा, "20 सालों से टेलीविजन में काम करने के बाद मैंने एक ऐसी परियोजना चुनी है, जो एक बड़े डिजिटल दुनिया का हिस्सा है। मैं काफी समय से एक अच्छे प्रोजेक्ट की ताक में था और हॉटस्टार की 'आउट ऑफ लव' डेब्यू के लिए एक दम सही है।"
इस सीरीज का प्रसारण 22 नवंबर से हॉटस्टार वीआईपी पर किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 