सतना में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना
मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक बालिका से दुष्कर्म के आरोप में आज उसके करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुआ गांव में आरोपी रामानुज बुनकर (25) ने गत 22 नवंबर को सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।