लखनऊ में व्यापारियों ने खुद किया लॉकडाउन
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां के व्यापारियों ने खुद कई बाजारों को बंद रखने का फैसला किया है। बाजार में सामान की किल्लत न हो इसलिए बाजार अलग अलग दिन बंद रखा जाएगा। लखनऊ शहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके उलट दिन में बाजार खुल रहे हैं और खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कायम नहीं रह पाती और काफी लोग मास्क भी नहीं लगाते। इससे संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बरकरार है। इन हालात में कई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहल करते हुए बाजार बंदी का फैसला किया है। पांडेयगंज, नाका हिंडोला, चौक सर्राफा बाजार समेत कई जगह व्यापारियों ने गुरुवार से शनिवार तक स्वैच्छिक बंदी का फैसला किया है।
15 से 18 अप्रैल तक हजरतगंज का पूरा बाजार बंद करने का व्यापारियों ने निर्णय लिया है। साथ ही 21 अप्रैल तक अमीनाबाद बाजार भी बंद रहेगा। इस दौरान कोई दुकान नहीं खोली जाएगी। चौक सर्राफा बाजार 15 से 17 अप्रैल तक दुकानें बंद रहेंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
