यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सात राज्यों में 84 जनसभाएं कीं 

यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सात राज्यों में 84 जनसभाएं कीं 

 लखनऊ ’
 
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी में ही नहीं देश के कई राज्यों में पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार किया। प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाएं, पदयात्राएं व रोड शो निकाला। करीब दो महीने में उन्होंने कुल 84 जनसभाएं की। 

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने जन सभाओं की शुरुआत मार्च से की। प्रदेश के इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी, जौनपुर,  लखनऊ, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, मथुरा वृन्दावन, सीतापुर सहित कुल 65 जिलों में जन सभाएं, पदयात्राएं व चुनावी कार्यक्रम किए। लखनऊ में उन्होंने गृहमंत्री के लिए और वाराणसी में प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भी प्रचार किया। लखनऊ में पदयात्राएं, सभाएं और कई बैठकें भी कीं।

उन्होंने दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल में भी चुनावी जन सभाएं संबोधित की। प्रदेश के बाहर उन्होंने 19 जनसभाएं की। 37 से ज्यादा प्रेस कान्फ्रेंस भी किए।