यह धर्म युद्ध नहीं है बल्कि भारत की 2 विचारधाराओं का युद्ध है: सिंधिया
ग्वालियर
भोपाल में चुनाव धर्म युद्ध नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच युद्ध है। इस युद्ध में दिग्विजय सिंह जीतेंगे। यह बात सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा भारती के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने भोपाल सीट पर धर्म युद्ध की बात कही थी।
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे यहां उनका स्टेशन पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल का चुनाव धर्म युद्ध नहीं बल्कि दो विचारधाराओं का युद्ध है। जिसमें एक तरफ मुट्ठी भर लोग हैं ओर सूट बूट वाले लोग हैं। वहीं दूसरी ओर जनता की विचारधारा वाले लोग हैं.... इस युद्ध में जीत प्रजातंत्र के सत्य की होगी। साथ ही भोपाल से दिग्विजय सिंह चुनाव जीतेंगे। यह बात कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साध्वी प्रज्ञा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने इस चुनाव को धर्म युद्ध बताया था। श्री सिंधिया ग्वालियर से चुनावी दौरे के लिए शिवपुरी रवाना हो गए। कल यानि शनिवार को वह गुना में नामांकन दाखिल करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com

