मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा अर्जुन का पौधा

मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा अर्जुन का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। उसी अनुक्रम में आज उन्होंने स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया।

अर्जुन का वृक्ष एक औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल एवं रस हृदय संबंधी एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों में लाभदायक है। अर्जुन के पत्तों का रस कान दर्द, सूजन एवं बुखार के उपचार के लिए काम में आता है। यह पौधा 60 से 80 फीट की ऊँचाई का होता है। सदा हरा रहने वाला यह वृक्ष हिमालय की तराई में एवं शुष्क स्थानों पर बहुतायत में पाया जाता है। यह मध्यप्रदेश में भी काफी मात्रा में पाया जाता है।