पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर एक और मुकदमा
जौनपुर
जौनपुर की मल्हनी सीट से मैदान में उतरे बाहुबली नेता धनंजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। नौपेड़वा में बक्शा पुलिस ने शनिवार की रात बिना अनुमति के प्रचार कर रहे धनंजय सिंह के प्रचार वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने धनंजय सहित कुल तीन लोगों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मई मोड़ के समीप गश्त के दौरान सफेद रंग की सफारी यूपी 65 सीडब्लू 6006 पर सवार दो लोग निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थक बताकर बिना अनुमति के प्रचार कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ में सहयोगी रोहित सिंह निवासी बघनरी थाना बरसठी एवं पंकज सिंह शेरवा थाना सिकरारा बताया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफारी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे थाने ले आई। पुलिस ने प्रत्याशी धनंजय सिंह, रोहित और पंकज के खिलाफ धारा 171 एफ 188 आईपीसी व 133 लोकप्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे पूर्व भी स्कॉर्पियो से देर रात तक प्रचार करने में एक अन्य वाहन को भी पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है।
bhavtarini.com@gmail.com

